मुझे फंसाया जा रहा है: कोड़ा
कोड़ा ने शनिवार को चाइबासा में संवाददाताओं से कहा, "मुझे भय है कि षड्यंत्रकारी मेरी हत्या कर सकते हैं। यदि जांच एजेंसियां यह सिद्ध कर दें कि मैंने विदेशों में निवेश किया है और खदानें खरीदी हैं तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। मेरे बढ़ते राजनीतिक कद से ईष्र्या करने वालों ने मेरे खिलाफ साजिश रची है ताकि मैं विधानसभा चुनाव से दूर रहूं। "
कोड़ा ने कहा, "मैं गरीब जनजातीय परिवार से ताल्लुक रखता हूं इसी कारण मुझे फंसाया जा रहा है। समय आने पर मैं सबका खुलासा करूंगा। मुझे चुनाव और अपने निर्वाचन क्षेत्र से कोई दूर नहीं कर सकता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications