ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरे, 6 मरे (लीड-2)

रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि दुर्घटना 1.30 बजे के करीब झार और जटवारा स्टेशनों के बीच हुई, जहां चार वातानुकूलित और शयनयान श्रेणी के सात डिब्बे पटरी से उतर गए और एक पटरी ट्रेन के एक वातानुकूलित डिब्बे में घुस गई।

प्रवक्ता ने कहा कि रेल मंत्री ने मृतकों के परिजनों के लिए पांच लाख रुपये मुआवजा और गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एक-एक लाख रुपये की सहायता देने घोषणा की है। इसके अलावा मामूली रूप से घायल यात्रियों को इलाज के लिए 10,000 रुपये दिए जाएंगे।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी मृतकों के परिजनों के लिए दो-दो लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों के लिए एक-एक लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की। वहीं मामूली रूप से घायल लोगों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

दुर्घटना के कारण 24 रेलगाड़ियों के मार्ग में बदलाव किया गया और दो फास्ट पैसेंजर रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया गया। रेलगाड़ी में सवार कुछ यात्रियों ने आईएएनएस को बताया कि जयपुर स्टेशन से रवाना होने के थोड़ी देर बाद ही दुर्घटना हुई।

रेलगाड़ी से यात्रा कर रही एक महिला प्रियंका ने बताया, "दुर्घटना के कारण ऊपरी बर्थो पर सो रहे लोग नीचे गिरने के कारण बुरी तरह घायल हुए। मेरे सामने की बर्थ पर लेटी महिला गंभीर रूप से घायल हुई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+