हसीना की यात्रा से पहले भारत और बांग्लादेश के विदेश सचिवों ने की चर्चा
समाचारपत्र 'स्टार ऑनलाइन' के मुताबिक दो दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचीं भारतीय विदेश सचिव निरुपमा राव ने अपने बांग्लादेशी समकक्ष मोहम्मद मिजारुल क्वोयस के साथ कई दौर की बातचीत की।
राव, प्रधानमंत्री शेख हसीना और विपक्ष की नेता खालिदा जिया से भी मुलाकात करेंगी।
विदेश मंत्री दीपू मोनी ने भी राव से अपने मंत्रालय के कार्यालय में मुलाकता की। यद्यपि, मुलाकात में बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। वैसे मोनी पहले ही कह चुकी है कि यात्रा के दौरान पारगमन सुविधा संधि पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।
भारत पूर्वोत्तर के अपने सात राज्यों के साथ संपर्क बेहतर करने के लिए बांग्लादेश से पारगमन की सुविधा चाहता है।
इसके बदले बांग्लादेश को भारतीय सीमा से होकर दक्षिण एशियाई पड़ोसियों नेपाल और भूटान से संपर्क स्थापित करने की सुविधा मिलेगी।
अगले महीने की 19 तारीख से शुरू होने वाली हसीना की भारत यात्रा में दोनों देशों के बीच कई द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा होगी।
अगस्त में विदेश सचिव का पदभार संभालने के बाद से यह निरुपमा राव की यह पहली बांग्लादेश यात्रा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications