राजद का मंच गिरा, लालू को लगी हल्की चोटें
पुलिस के अनुसार उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जीरो माइल गांव के समीप वीर कुंवर सिंह परिसर में शनिवार को पटना प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन चल रहा था कि अचानक मंच गिर गया। मंच गिरने से उस पर सवार सभी लोग मंच के साथ नीचे गिर गए।
मंच गिरने से राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद को पैर में हल्की चोटें आई हैं तथा उनका कुर्ता फट गया। दुर्घटना में पार्टी के संदेश क्षेत्र के विधायक विजेन्द्र यादव घायल हो गए।
बताया जाता है कि मंच पर क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने के कारण यह घटना घटी जिससे सम्मेलन में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications