मुद्रास्फीति दर बढ़कर 1.34 प्रतिशत हुई (लीड-1)
शनिवार को जारी थोक मूल्य सूचकांक के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार पिछले एक साल में आलू की कीमतें करीब दोगुनी हो गई हैं और प्याज के दाम में 37.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
दालों की कीमत में 22.81 प्रतिशत, सब्जियों की कीमतों में 17.02 प्रतिशत, चावल के दामों में 13.22 प्रतिशत, गेहूं के मूल्य में 6.88 प्रतिशत, दूध के मूल्य में 10.03 प्रतिशत और फलों के मूल्य में 5.83 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
पूरे 12 महीनों की अवधि में विनिर्माण उत्पादों का सूचकांक 1.36 प्रतिशत बढ़ा है, जबकि तेल और अन्य बड़े कमोडिटी समूहों में 6.55 प्रतिशत की गिरावट हुई।
उल्लेखनीय है कि बाजार को अस्थिर होने से बचाने के लिए मंत्रिमंडल के फैसले के अनुसार अब आधिकारिक थोक मूल्य सूचकांक को मासिक आधार पर ही जारी किया जाता है।
इस हफ्ते के आरंभ में वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने कहा था कि खाद्यान्नों के आयात के लिए उठाए गए सरकार के कदमों के प्रभाव से अगले एक या दो महीनों में खाद्य पदार्थो की कीमतों में गिरावट आएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications