प्रधानमंत्री और कई वरिष्ठ नेताओं ने नेहरू को श्रद्धांजलि दी
लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार प्रधानमंत्री और अन्य नेताओं ने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में नेहरू की प्रतिमा को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
सेंट्रल हॉल में नेहरू को श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री सुशील कुमार शिंदे, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री फारुक अब्दुल्ला, पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा, संसदीय कार्य मंत्री पवन कुमार बंसल और महिला और बाल विकास मंत्री कृष्णा तीरथ सहित कई सांसद और पूर्व सांसद शामिल थे।
पांच मई 1966 को सेंट्रल हॉल में नेहरू की प्रतिमा का अनावरण तत्कालीन राष्ट्रपति एस.राधाकृष्णन ने किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications