सपा करेगी अबू आजमी को सम्मानित
सपा के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने आजमी को सम्मान करने का निर्णय शनिवार को लिया। हाल ही में आजमी पार्टी के टिकट पर राज्य विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं।
सपा के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने लखनऊ में कहा कि महाराष्ट्र के मौजूदा माहौल में जहां हिंदी का विरोध किया जा रहा है वहां आजमी ने राजभाषा की प्रतिष्ठा को बनाए रखा है।
राजेंद्र चौधरी ने आईएएनएस को बताया, "अबू आजमी द्वारा लिया गया निर्णय एक बहादुरी भरा निर्णय था। आजमी राजभाषा के मुद्दे पर मनसे की धमकी और खतरे के बावजूद पार्टी के साथ थे। "
चौधरी ने कहा कि सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह ने यह निर्णय लिया है कि लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर 16 नवंबर को आजमी का सम्मान किया जाएगा। इस अवसर पर पार्टी अध्यक्ष के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications