भारत से तनाव के कारण आतंकवाद के खिलाफ जंग प्रभावित : पाकिस्तान
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेम्स जॉन्स के साथ मुलाकात के दौरान शुक्रवार को गिलानी ने यह बात कही।
गिलानी ने कहा कि पाकिस्तान तालिबान के खिलाफ जंग को लेकर प्रतिबद्ध है लेकिन देश के सुरक्षा बलों का ध्यान पूर्वी सीमा पर तनाव की वजह से बंट जाता है।
उन्होंने कहा कि अमेरिका को कश्मीर मसला, जल संबंधी मुद्दे, भारतीय सैन्य क्षमता और दक्षिण एशिया में शक्ति संतुलन जैसे मुद्दों पर संवेदनशील होना चाहिए।
गिलानी ने कहा कि अमेरिका को भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव घटाने के लिए दोनों देशों के बीच समग्र वार्ता प्रक्रिया बहाली के लिए भारत पर अपने प्रभाव का इस्तेमाल करना चाहिए ताकि पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ जारी युद्ध पर ध्यान दे सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications