बिहार में 250 एकड़ में बनेगा एएमयू का केंद्र
एएमयू के प्रवक्ता राहत अबरार ने कहा, "हमें केंद्र की स्थापना के लिए अतिरिक्त भूमि के आवंटन के लिए सरकारी विज्ञप्ति मिल गई है। बिहार सरकार ने अपने पत्र में विश्वविद्यालय केंद्र जल्द खोलने पर जोर दिया है।"
इससे पहले बिहार सरकार ने मुस्लिम बहुल किशनगंज जिले में एएमयू के केंद्र की स्थापना के लिए 100 एकड़ जमीन आवंटित की थी।
बिहार के अलावा एएमयू की मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल और पश्चिम बंगाल में भी शैक्षणिक केंद्र स्थापित करने की योजना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications