साथ समय बिताने से आए रिश्तों में मजबूती
यह बात डेनवर विश्वविद्यालय में इस बारे में हुए एक अध्ययन में सामने आई है। अध्ययन की अगुवाई करने वाली मनोविज्ञान विभाग से संबद्ध प्रोफेसर मार्था वर्डसवर्थ ने कहा, "मनोवैज्ञानिक शोध से पता चला कि यदि वास्तव में लोगों को खुश रखना है तो धन या साजोसामान की जगह उनके साथ समय बिताइए। "
वड्सवर्थ के इस अनुसंधान में बच्चों और उनके परिवारों के बीच उत्पन्न हो रहे तनाव और वित्तीय तनाव को शामिल किया गया था। उन्होंने कहा कि परिवारों को सभी सदस्यों के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताने की नई पारिवारिक परंपराएं विकसित करनी चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications