बाल दिवस पर गूगल पर छाया भारतीय छात्र
गुड़गांव के एक विद्यालय में कक्षा चार के छात्र पुरू प्रताप सिंह द्वारा तैयार डूडल (तस्वीर) शनिवार को गूगल के होमपेज पर लगाया गया है।
पुरू ने 'माई इंडिया: फुल ऑफ लाइफ' शीर्षक से एक तस्वीर बनाई है, जिसमें राष्ट्रीय पक्षी मोर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और कश्मीर को देश के मुकुट के तौर पर पेश किया गया है।
उल्लेखनीय है कि पुरू 'गूगल्स डूडल्स' प्रतियोगिता के विजेता हैं। उनकी कलाकृति को देशभर से आए 4,000 से अधिक आवेदनों में से चुना गया है।
सिंह ने कहा कि डूडल में 'जी' राष्ट्रीय पक्षी मोर के लिए है वहीं 'ओ' ज्ञान के लिए, दूसरा 'ओ' विज्ञान के क्षेत्र में भारत की उपलब्धि, 'जी' कश्मीर के लिए ,'एल' देश के बहादुर सैनिकों के लिए और 'ई' महात्मा गांधी के मूल्यों को प्रदर्शित करता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**


Click it and Unblock the Notifications