शेयर बाजारों में लगातार दूसरे सप्ताह जारी रही तेजी (साप्ताहिक समीक्षा)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स पिछले सप्ताह की तुलना में 690.55 अंक या 4.27 प्रतिशत की वृद्धि के साथ शुक्रवार को 16,848.83 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक निफ्टी 4.22 प्रतिशत या 202.8 अंकों की वृद्धि के साथ 4,998.95 पर बंद हुआ।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 2.63 प्रतिशत और स्मालकैप सूचकांक 3.33 प्रतिशत की वृद्धि के साथ बंद हुआ।
भारतीय प्रतिभूति और विनमय बोर्ड (सेबी) के आंकड़ों के अनुसार विदेशी निवेशकों ने इस दौरान केवल 62.17 करोड़ डॉलर मूल्य के शेयरों की खरीददारी की।
इस सप्ताह सबसे अधिक वृद्धि दर्ज करने वालों में टाटा मोटर्स (8.8 प्रतिशत), रिलायंस इंडस्ट्रीज (8.3 प्रतिशत), टीसीएस (7.7 प्रतिशत), आईसीआईसीआई बैंक (7.1 प्रतिशत) और इंफोसिस (6.4 प्रतिशत) हैं।
इस सप्ताह जिन शेयरों में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई उनमें भारती एयरटेल (5.6 प्रतिशत), डीएलएफ (3.1 प्रतिशत), हिंदुस्तान यूनीलीवर (1 प्रतिशत), रेनबैक्सी लैब (0.5 प्रतिशत) और रिलायंस पॉवर (0.2 प्रतिशत) शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications