कलह से तंग व्यक्ति ने माता-पिता और पत्नी को मार डाला
अगरतला से 130 किलोमीटर दूर मऊबाजार कस्बे के अर्जुन बिश्वास ने अपने 70 वर्षीय पिता, 60 वर्षीया माता और 35 वर्षीया पत्नी की हत्या कर दी।
दक्षिण त्रिपुरा जिले के पुलिस प्रमुख कृष्णेंदु चक्रवर्ती ने कहा," बिश्वास ने अपने पिता निरंजन बिश्वास, माता सुभा बिश्वास और अपनी पत्नी काना बिश्वास की घरेलू झगड़े के बाद हत्या कर दी।"
इस घटना के फौरन बाद बिश्वास को गिरफ्तार कर लिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications