झारखण्ड में राजग की ओर से आडवाणी, राजनाथ और नीतीश करेंगे प्रचार
राजग के एक नेता ने शनिवार को बताया कि झारखण्ड में आडवाणी, राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, वैंकेया नायडू भाजपा की ओर से चुनाव प्रचार करेंगे। वहीं जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष शरद यादव और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी प्रचार करेंगे।
भाजपा नेताओं के अनुसार आडवाणी और नीतीश कुमार एक साथ वहीं राजनाथ सिंह और शरद यादव एक साथ चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।
झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा सांसद अर्जुन मुंडा ने आईएएनएस से कहा, "राज्य में दोनों दल अभी भी एक साथ हैं जबकि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) में बिखराव आ गया है।"
झारखण्ड के 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए 25 नवंबर से पांच चरणों में मतदान शुरू होगा। राज्य में भाजपा 67 और जद (यू) 14 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications