चीन को दबाना नहीं चाहता अमेरिका : ओबामा
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार ओबामा ने 'चीन के साथ अमेरिका के गहरे संबंधों से अन्य सहयोगियों के साथ संबंध कमजोर होने' संबंधी चिंताओं को शांत करने का प्रयास भी किया।
ओबामा ने कहा कि विश्व अर्थव्यवस्था में तेज सुधार, अफगानिस्तान और पाकिस्तान में सुरक्षा की स्थिरता, वैश्विक परमाणु अप्रसार और कोरिया प्रायद्वीप से परमाणु हथियारों को खत्म करने में चीन महत्वपूर्ण साझेदार है। इसलिए अमेरिका चीन को दबाना नहीं चाहता।
जापान के प्रधानमंत्री युकियो हातोयामा से मुलाकात के एक दिन बाद ओबामा ने जापानी नागरिकों, वैज्ञानिकों और व्यापारियों को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की।
ओबामा ने स्वीकार किया कि हाल के वर्षो में एशिया में सुरक्षा और समृद्धि को बढ़ावा देने वाले संगठनों में अमेरिका निष्क्रिय रहा है। उनका सीधा संकेत पूर्व राष्ट्रपति जार्ज बुश के अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के महत्व को नकारने की ओर था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications