आतंकवाद के खात्मे के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय मिलकर काम करे : भारत
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई उप प्रतिनिधि मंजीव सिंह पुरी ने शुक्रवार को कहा कि आतंकवाद के खात्मे के लिए मिलकर कदम उठाने की जरूरत है ताकि आतंकवादी संगठनों के वित्तीय स्रोतों को खत्म किया जा सके।
सुरक्षा परिषद में एक बहस में हिस्सा लेते हुए पुरी ने कहा कि आतंकवाद के खात्मे के लिए मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारत सुरक्षा परिषद के संकल्पों के तहत आतंकवाद के खिलाफ जंग जारी रखेगा।
पुरी ने कहा, "आतंकवाद सभी देशों और समाजों के लिए खतरा है। आतंकवाद एक वैश्विक खतरा है और इसके खात्मे के लिए सहयोग की जरूरत है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications