9/11 के संदिग्ध साजिशकर्ताओं पर न्यूयॉर्क में मुक़दमा

9/11 के संदिग्ध साजिशकर्ताओं पर न्यूयॉर्क में मुक़दमा

अमरीका में वर्ल्ड ट्रेड टॉवर पर हमले की साजिश के कथित अभियुक्त पर अब न्यूयॉर्क में मुक़दमा चलाया जाएगा.

खालिद शेख मोहम्मद सहित चार अन्य संदिग्ध अभियुक्त ग्वांतानामो की जेल में रखे गए हैं. यहाँ इन्हें एक सैन्य अदालत के समक्ष पेश होना था पर अब इन्हें नागरिक अदालत में पेश किया जाएगा.

अब इन लोगों के ख़िलाफ़ मामले की सुनवाई न्यूयॉर्क में ही होना तय हुआ है और इसके लिए शेख मोहम्मद सहित चार अन्य संदिग्ध अभियुक्तों को न्यूयॉर्क लाया जाएगा.

अमरीकी सरकार को 16 नवंबर तक का समय दिया गया है और इस समयावधि में सरकार को तय करना है कि इन लोगों के ख़िलाफ़ मामले को किस तरह आगे ले जाना है.

वर्ष 2001 में 11 सितंबर को न्यूयॉर्क में हुए हमले अमरीकी ज़मीन पर सबसे बड़े हमले के तौर पर याद किया जाता है. हमले में क़रीब 3000 लोग मारे गए थे.

उधर अमरीकी सेना का दावा है कि खालिद शेख़ मोहम्मद 11 सितंबर के हमलों की साजिश में शामिल होने की बात स्वीकार चुका है.

अमरीकी जाँच अधिकारी खालिद शेख मोहम्मद को इतिहास के सर्वाधिक अप्रिय चरमपंथियों के रूप में देखते हैं. अधिकारियों का कहना है कि खालिद 11 सितंबर की साजिश में शुरू से आखिर तक ज़िम्मेदार होने की बात स्वीकार चुका है.

खालिद शेख मोहम्मद को मार्च, 2003 में पाकिस्तान से हिरासत में लिया गया था.

इसके बाद दिसंबर, 2008 में इस मामले में मुक़दमें से पहले की पूछताछ में खालिद ने कहा था कि वो अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोप स्वीकार करना चाहता है.

खालिद के अलावा चार अन्य संदिग्ध लोगों में से दो यमन के बताए जाते हैं. एक साउदी मूल का है और एक व्यक्ति पाकिस्तान में जन्मा कुवैती है. इन लोगों पर आरोप लगाया जा रहा है कि इन्होंने साजिश रचने और आर्थिक मदद जुटाने का काम किया.

अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पहले ही कह चुके हैं कि वो ग्वांतानामो बे की जेलों को बंद करना चाहते हैं और माना जा रहा है कि इन संदिग्धों को न्यूयॉर्क लाना इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

बराक ओबामा ने अपने प्रमुख कामों में से एक, ग्वांतानामो जेल को खत्म करना तय किया है और इसके लिए उन्होंने 22 जनवरी, 2010 तक का समय भी निर्धारित कर रखा है.

हालांकि 11 सितंबर के हमले में मारे गए लोगों के कुछ परिजन इस बात का विरोध कर रहे हैं कि इन कथित संदिग्ध साजिशकर्ताओं पर न्यूयॉर्क के मुक़दमा चले.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+