अपहर्ताओं ने आरजेडी नेता को छोड़ा

अपहर्ताओं ने आरजेडी नेता को छोड़ा

सलमान रावी

बीबीसी संवाददाता, राँची

झारखंड में राष्ट्रीय जनता दल के नेता और हाल में भंग हुई विधानसभा के सदस्य रामचंद्र सिंह को अपहर्ताओं ने रिहा कर दिया है.

रामचंद्र सिंह को गुरुवार को अगवा कर लिया गया था.

पलामू रेंज के डीआईजी शशिनाथ झा ने बताया है कि अपहर्ताओं ने पूर्व विधायक को मुरमू के जंगलों में रखा था. गुरुवार की पूरी रात गुज़रने के बाद उन्हें शुक्रवार को पुलिस से संपर्क करने दिया गया और फिर दोपहर बाद रिहा कर दिया गया.

हालांकि विधायक की रिवाल्वर और 12 कारतूस अपहर्ताओं ने अपने पास रख लिए हैं.

जानकारी के मुताबिक भाकपा (माआवोदी) के संजय यादव ने पूर्व विधायक का अपहरण कर लिया था.

चुनावी माहौल

रामचंद्र सिंह को लातेहार ज़िले के मणिका से गुरुवार देर शाम अगवा किया गया था. वो इस दौरान चुनावी दौरे पर थे.

उल्लेखनीय है कि झारखंड में विधानसभा के चुनाव 27 नवंबर से 18 दिसंबर के बीच पाँच चरणों में होने हैं.

आदिवासी बहुल झारखंड का बड़ा हिस्सा नक्सल प्रभावित है और इस समय नक्सली गतिविधियाँ चरम पर हैं.

गुरुवार को दक्षिणी छोटा नागपुर क्षेत्र के पुलिस उपमहानिदेशक आरके मलिक ने बीबीसी को बताया था कि अपहरण के पीछे नक्सलियों का हाथ हो सकता है. हालांकि नक्सलवादियों की ओर से कोई माँग सामने नहीं आई थी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+