झारखण्ड में नक्सलियों ने विधायक को अगवा किया

झारखण्ड के मनिका विधानसभा सीट से राजद के विधायक रामचंद्र सिंह और उनके समर्थकों को गुरुवार रात को खिकिर नदी के समीप नक्सलियों ने अगवा कर लिया।

पुलिस के अनुसार अपहरणकर्ता विधायक और उनके समर्थकों को समीप के जंगल में ले गए। बाद में उन्होंने पांच समर्थकों को मुक्त कर दिया।

पलामू क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक शशिनाथ झा ने आईएएनएस से कहा, "ऐसा प्रतीत होता है कि संजय यादव गुट के नक्सलियों ने रामचंद्र सिंह को अगवा किया है। यह गुट भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी से अलग होकर बना है।"

झा ने कहा कि विधायक को मुक्त कराने के लिए अभियान चलाया गया है। राज्य में नक्सलियों द्वारा किसी विधायक को अगवा करने की यह पहली घटना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+