पंजाब के इंजीनियरिंग कॉलेज में स्वाइन फ्लू के 6 मामले
स्वाइन फ्लू के लिए चंडीगढ़ के नोडल अधिकारी एच.सी.गेरा ने आईएएनएस को बताया, "स्वाइन फ्लू को फैलने से रोकने के लिए हमने कॉलेज के अधिकारियों को कम से कम एक सप्ताह तक कॉलेज बंद करने का निर्देश दिया है।"
इंजीनियरिंग कॉलेज चंडीगढ़ के सेक्टर 12 में स्थित है।
उन्होंने बताया कि राज्य में स्वाइन फ्लू के 450 संदिग्ध मामलों में से 89 में एच1एन1 वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications