डूबे मंगोलियाई पोत से खाली किया गया तेल
भुवनेश्वर, 13 नवंबर (आईएएनएस)। उड़ीसा में पारादीप बंदरगाह के पास पिछले नौ सितंबर को समुद्र में डूबे एक मंगोलियाई मालवाहत पोत में लदे तेल को पूरी तरह बाहर निकाल लिया गया है। इस काम की जिम्मेदारी एक अमेरिकी कंपनी को सौंपी गई थी।
बंदरगाह के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि फ्लोरिडा की कंपनी, रिजाल्व मैरीन ग्रुप ने 23 अक्टूबर को पोत से तेल निकासी का काम शुरू किया और शुक्रवार को उसने अपना काम पूरा कर लिया।
इस डूबे पोत में भट्टी में इस्तेमाल किया जाने वाला 975 टन तेल तथा 48 टन डीजल लदा हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications