बारिश और कोहरे से दिल्ली में ठंडक
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुमान के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक कोहरे की स्थिति रहने की संभावना है।
आईएमडी के एक अधिकारी के मुताबिक सुबह (9.00 बजे) तक दिल्ली में केवल 2.6 मिलीमीटर बारिश हुई थी पर लगातार पड़ रही बौछारों की वजह से शहर में कोहरा छा गया।
सुबह न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो पिछले कुछ वर्षो में इस दिन दर्ज किए गए तापमान की अपेक्षा पांच डिग्री अधिक है।
अधिकारी ने कहा, "दिन में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।" अधिकारी ने कहा कि आद्र्रता 90 प्रतिशत की सीमा से ऊपर थी।
उन्होंने कहा, "बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना के साथ आकाश पर दिनभर बादल छाए रहेंगे। सप्ताहांत भी कोहरा छाया रहेगा।"
आईएमडी के मुताबिक दक्षिणी और पश्चिमी तट पर चक्रवाती वर्षी होने की वजह से भी मौसम में ठंडक है। उत्तरी जम्मू-कश्मीर में हुए हिमपात की वजह से भी दिल्ली में बारिश हो रही है।
15.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ गुरुवार पिछले पांच वर्षो में नवम्बर का सबसे ठंडा दिन था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications