झारखंड में प्रचार करेंगे प्रधानमंत्री और सोनिया गांधी
इसके अलावा पार्टी, प्रचार के लिए वर्तमान व पूर्व मुख्यमंत्रियों के अलावा केंद्रीय मंत्रियों की सूची तैयार कर रही है। राज्य में पांच चरणों में होने वाला चुनाव 27 नवंबर से शुरू होगा।
पार्टी ने पहले चरण के चुनाव के दौरान प्रचार के लिए 40 नेताओं की सूची तैयार की है। इसमें केंद्रीय मंत्री प्रणब मुखर्जी, गुलाम नबी आजाद, मुकुल वासनिक, अंबिका सोनी और विलासराव देशमुख के अलावा दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम शामिल हैं।
पार्टी सूत्रों ने कहा है कि अन्य प्रमुख प्रचारकों में पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन और पार्टी नेता दिग्विजय सिंह, आस्कर फर्नाडीज और अजीत जोगी के नाम भी शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications