मनमोहन सिंह के दौरे को लेकर अमेरिका में तैयारी
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इयान कैली ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा, "बेशक, हम सभी इस महीने प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर आशावान हैं। मैं जानता हूं कि उनके दौरे को लेकर तैयारी चल रही है ताकि उनका दौरा अच्छा रहे।"
अन्य अमेरिकी अधिकारियों और अमेरिका में भारत की राजदूत मीरा शंकर का कहना है कि राष्ट्रपति बराक ओबामा और मनमोहन सिंह के बीच मुलाकात से दोनों देशों के बीच आपसी विश्वास और भागीदारी नए स्तर तक पहुंचेगी।
उल्लेखनीय है कि मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी 24 नवंबर को व्हाइट हाउस में ओबामा के अतिथि के तौर पर रात्रि भोज में शामिल होंगे।
प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों को लेकर कैली का बयान उस सवाल को लेकर आया जिसमें पूछा गया था कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान मामलों के विशेष अमेरिकी दूत रिचर्ड सी. होलब्रुक के भारत दौरे में देरी एक समस्या है या फिर वह सिंह के अमेरिकी दौरे की प्रतिक्षा कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications