वर्ष 2018 में भारत से 4 गुना बड़ा होगा चीन का निर्माण बाजार
बाजार विश्लेषक संस्था 'ग्लोबल कंस्ट्रक्सन पर्सपेक्टिव्स एंड ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स' ने 'ग्लोबल कंस्ट्रक्सन रिपोर्ट-2020' नाम से एक रिपोर्ट गुरुवार को जारी की। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले 10 वर्षो में चीन का निर्माण बाजार 2.4 खरब डॉलर का हो जाएगा जो कुल वैश्विक बाजार का 19.1 फीसदी होगा।
लंदन में इस रिपोर्ट को जारी करने के मौके पर इस संस्था के माइक बेट़्स ने कहा, "चीन का निर्माण बाजार अभी भी बहुत बड़ा है। यह जापान के बाजार का लगभग दो गुना है। अमेरिका कुछ समय तक शीर्ष पर बना रहेगा लेकिन वर्ष 2018 में चीन का निर्माण बाजार सबसे बड़ा हो जाएगा।"
इस रिपोर्ट के अनुसार मौजूदा वर्ष से 2020 तक सिर्फ नाइजीरिया और भारत के निर्माण बाजारों में ही चीन की तरह वृद्धि देखने को मिलेगी।
रिपोर्ट का कहना है कि मौजूदा वैश्विक निर्माण बाजार 7.5 खरब डॉलर है जो वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का 13.4 फीसदी है। वर्ष 2020 तक दुनिया का निर्माण बाजार 12.7 खरब डॉलर का हो जाएगा।
इंडो-एशियन नयूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications