पाकिस्तान में थाने पर आत्मघाती हमला, 3 की मौत
'जियो न्यूज' के मुताबिक एक आत्मघाती हमलावर ने बन्नू जिले रांगसा रोड पर बक्का खेल थाने की इमारत से अपनी कार टकरा दी। हमले में थाने की इमारत पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
इस हमले में घायल होने वालों में थाने के अधिकारी रियाज खटक भी हैं। घायलों को बन्नू के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गौरतलब है कि विगत पांच अक्टूबर से पाकिस्तान में कई आतंकवादी हमले हो चुके हैं जिनमें 200 से अधिक लोग मारे गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications