ईयू का रूस से मृत्युदंड पर रोक जारी रखने का अनुरोध
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार रूस ने मानवाधिकारों से संबद्ध यूरोपीय संघ की संधि पर दस्तखत करने के बाद मृत्युदंड रद्द करने की बात कही थी लेकिन उसने अभी तक इस दस्तावेज का अनुमोदन नहीं किया।
सोमवार को रूस के संवैधानिक न्यायालय में मृत्युदंड की बहाली के मसले पर विचार-विमर्श किया गया था। लेकिन घंटों के विचार विमर्श के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकल सका। बाद में न्यायालय ने कहा कि इस मसले पर फैसला नए साल से पहले आ सकता है।
ईयू के विदेशी मामलों और पड़ोसी यूरोपीय देशों से संबद्ध नीति के यूरोपीय आयुक्त बेनिता फरेरो वाल्डनर ने कहा, "मृत्युदंड हमें अस्वीकार्य है। यह हमारे साझा मूल्यों के विरुद्ध है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications