जलवायु परिवर्तन सम्मेलन के लिए 192 राष्ट्राध्यक्षों को न्यौता
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक डेनमार्क के प्रधानमंत्री लार्स लोके रसमुस्सेन ने सभी अपने देश के सभी दूतावासों से कहा है कि वे इस संबंध में आमंत्रण जारी करें। यह सम्मेलन सात से 18 दिसंबर के बीच आयोजित होगा।
संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक लगभग 40 देशों के प्रमुखों ने संकेत दिया है कि वे इस सम्मेलन में शिरकत करने को इच्छुक हैं। इनमें ब्रिटिश प्रधानमंत्री गोर्डन ब्राउन, फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी और जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल प्रमुख हैं।
इस सप्ताह की शुरुआत में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा था कि अगर इस सम्मेलन से कुछ सकारात्मक नतीजों तक पहुंचने के आसार हैं तो वह इसमें शिरकत करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications