पेशावर में आत्मघाती हमला, 10 मरे (लीड-2)
'जियो न्यूज' के मुताबिक पुलिस महानिरीक्षक मलिक नवीद ने बताया कि इस आत्मघाती विस्फोट में 10 लोग मारे गए हैं जिनमें सुरक्षाकर्मी भी हैं। घायलों की तादाद भी 30 से अधिक है।
एक कार पर सवार आत्मघाती हमलावर खुफिया एजेंसी के खबर रोड स्थित दफ्तर पहुंचने की कोशिश में था लेकिन उसे सुरक्षा चौकी पर रोक लिया गया। यहीं पर उसने खुद को उड़ा दिया।
विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इसकी आवाज पूरे शहर में सुनी गई। घायलों को लेडी रीडिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इससे पहले समाचार एजेंसी डीपीए ने एक अधिकारी अब्दुल्ला खान के हवाले से बताया कि विस्फोट सुबह में करीब 6.45 बजे खबर रोड इलाके में हुआ।
विस्फोट की वजह से खुफिया एजेंसी की इमारत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। अधिकारियों ने आशंका जताई कि अंदर अभी कई लोग फंसे हो सकते हैं।
गौरतलब है कि विगत पांच अक्टूबर से पाकिस्तान में कई आतंकवादी हमले हो चुके हैं जिनमें 200 से अधिक लोग मारे गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications