फोर्ट हुड गोलीबारी कांड आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
सेना में मनोचिकित्सक हसन (39) पर आरोप है कि उसने पांच नवंबर को सैन्य हवाई अड्डे पर गोलीबारी की। इसमें 12 जवानों सहित 13 लोग मारे गए थे। हसन को मौत की सजा भी हो सकती है।
अमेरिकी सेना के अपराध जांच विभाग के प्रवक्ता क्रिस्टोफर ग्रे ने बताया कि जांच में प्रगति होने के साथ ही हसन के खिलाफ कई और मामले दर्ज किए जा सकते हैं।
ग्रे ने कहा, "हम इस गोलीबारी की वजह जानने के लिए हर पहलू को देख रहे हैं। हम इस मामले में सुराग तलाशने की पूरी कोशिश में लगे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications