अपने हिंदू पति की मौत की सीबीआई जांच चाहती है कश्मीरी विधवा

आरोप है कि ससुर के दबाव में राज्य पुलिस द्वारा प्रताड़ित किए जाने के बाद रजनीश शर्मा की इस वर्ष के अक्टूबर महीने में पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। उसके ससुर खुद पुलिस निरीक्षक हैं।

न्यायमूर्ति अल्तमस कबीर और न्यायमूर्ति साइरिक जोसफ की पीठ ने रजनीश की विधवा आंचल शर्मा की ओर से दायर कानूनी याचिका पर राज्य सरकार से जवाब मांगा है। शादी के पहले आंचल अमीना युसूफ के नाम से जानी जाती थी। शादी के बाद उसने हिंदू धर्म स्वीकार कर लिया।

यह कानूनी याचिका आंचल, रजनीश की मां और उसके भाइयों की ओर से संयुक्त रूप से दायर की गई है। जान पर खतरा होने के डर से यह परिवार जम्मू से भाग कर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शरण लिए हुए है।

अदालत ने राज्य सरकार को जारी नोटिस में 27 नवंबर तक जवाब देने को कहा है। पीठ ने दिल्ली पुलिस को आदेश दिया है कि वह रजनीश की विधवा और उसके परिजनों को सुरक्षा मुहैया कराए।

आंचल और उसके परिवार की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि रजनीश की मौत श्रीनगर के मुंशी बाग और बख्शी नगर पुलिस थानों में थाना प्रभारियों (एसएचओ) और अन्य अधिकारियों द्वारा दी गई प्रताड़ना के कारण हुई और यह प्रताड़ना आंचल के पिता के दबाव में दी गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+