नशे में धुत अधिकारी ने 2 बच्चियों को 8वीं मंजिल से फेंका
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक पुलिस के एक सूत्र ने बताया, "गुरुवार दोपहर करीब एक बजे प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बुलाया। एक व्यक्ति ने दो बच्चियों को आठवीं मंजिल से नीचे फेंक दिया था।"
पुलिस के मुताबिक दोनों बच्चियों को नाम दाशा और कात्या है। यह अधिकारी ने दोनों बच्चियों की मां के साथ रहता था। इस अधिकारी की पहचान नहीं बताई गई है।
दोनों बच्चियों को नीचे फेंकने से पहले इस अधिकारी बच्चियों की मां को एक मैसजे भेजा जिसमें लिखा गया था, "दाशा और कात्या को अलविदा कहो।"
इस अधिकारी को हिरासत में लिया गया है और उस पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications