इंदौर में विद्यार्थी परिषद का हंगामा, 3 छात्राएं हिरासत में
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मल्हारगंज थाना क्षेत्र में स्थित न्यू गर्ल्स डिग्री कालेज की छात्राएं कालेज के कर्मचारियों के व्यवहार के खिलाफ दो दिन से आंदोलनरत थी। इन छात्राओं को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का समर्थन मिला। इन छात्राओं ने शुक्रवार को जमकर हंगामा किया। इस हंगामे से प्राचार्या मंजुला चौबे की तबियत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गईं। उन्हें निजी चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया।
नगर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह ने संवाददाताओं को बताया है कि इस मामले में तीन छात्राओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications