समय व पैसे की बचत के साथ धक्कामुक्की से भी निजात लेकर आई मेट्रो

शुक्रवार को दिल्ली-नोएडा को जोड़ने वाले मेट्रो सेवा को आम जनता के लिए चालू कर दिया गया। बस फिर क्या था, छात्रों से लेकर रोजाना ऑफिस आने-जाने वाले मेट्रो पर टूट पड़े।

23 वर्षीय प्रबंधन के छात्र अभिमन्यु यादव कहते हैं, "नोएडा के लोगों के लिए दिल्ली का सफर अब बेहद आसान हो गया है। मैं तो इससे बहुत रोमांचित हूं।"

अखिलेश सिंह रोजाना नोएडा सेक्टर 18 से राजीव चौक तक का सफर करते हैं। वह कहते हैं, "पहले मेरा सफर बहुत कष्टकारी होता था। जाम का चक्कर, पैसे की मनमानी, धक्कामुक्की अलग से। अब तो मेरी राह आसान हो गई है। बहुत राहत मिल गई है।"

उल्लेखनीय है कि नोएडा से दिल्ली और दिल्ली से नोएडा के लिए रोजाना हजारों लोग पहले बसों में सफर किया करते थे। बसों में भीड़भाड़ और धक्कामुक्की के साथ ही जेबकतरों का खतरा बना रहता था। इससे बचने के लिए और जल्दबाजी के चक्कर में लोग ऑटो की भी सवारी करते थे लेकिन ऑटो वाले नोएडा-दिल्ली सीमा का हवाला देकर यात्रियों से मनमानी रकम वसूलते थे। बहरहाल, मेट्रो के सफर ने लोगों को इन सबसे राहत दिला दी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+