शेख हसीना दिसंबर में करेंगी भारत का दौरा
विदेश मंत्री दीपू मोनी ने शेख हसीना के दौरे के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि भारत की विदेश सचिव निरुपमा राव दौरे की तैयारियों के सिलसिले में ढाका आ रही हैं।
मीडिया द्वारा जारी खबरों में कहा गया है कि बातचीत के दौरान आपसी सहयोग समझौता सबसे ऊपर होगा जो बांग्लादेश को भूटान और संभवत: नेपाल तक पहुंचने की इजाजत देगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications