जापान और अमेरिका ने ईरान व उत्तर कोरिया को दी चेतावनी
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक ओबामा और हातोयामा के बीच टोक्यो में हुई बैठक के बाद जारी एक संयुक्त घोषणा पत्र में कहा गया है कि दोनों देशों के परमाणु कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय स्थायित्व और शांति के लिए चुनौती हैं।
अमेरिका और जापान ने कहा है कि तेहरान और प्योंगयांग को अपने परमाणु कार्यक्रमों के संबंध में अंतर्राष्ट्रीय जवाबदेही निभानी होगी।
घोषणा पत्र में कहा गया है कि उत्तर कोरिया द्वारा हाल में किए गए मिसाइल व परमाणु परीक्षण यह दर्शाते हैं कि यह देश अभी भी उत्तर-पूर्व एशिया और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के लिए खतरा बना हुआ है।
घोषणा पत्र में आगे कहा गया है कि ईरान में नए परमाणु केंद्र के बारे में हुए हाल के खुलासे ने ईरानी परमाणु कार्यक्रम की प्रकृति के बारे में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की चिंताओं को बढ़ा दिया है।
जापान और अमेरिका ने कहा है कि वे परमाणु अप्रसार संधि को और ज्यादा क्षति पहुंचाने की इजाजत नहीं देंगे।
अमेरिका और जापान ने इस बात पर जोर दिया है कि वे संवाद और बातचीत के जरिए उत्तर कोरिया और ईरान की समस्याओं का समाधान चाहेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications