नक्सलियों के चंगुल से सुरक्षित लौट आए पूर्व राजद विधायक (लीड-1)
सिंह पिछली विधानसभा में मनिका विधानसभा सीट से चुनकर आए थे। राजद ने उन्हें इस बार भी अपना उम्मीदवार बनाया है। उल्लेखनीय है कि झारखण्ड में नवम्बर-दिसम्बर में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं।
पलामू क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक शशिनाथ झा ने आईएएनएस को बताया, "पुलिस द्वारा चलाए गए एक अभियान के बाद दबाव में आकर नक्सलियों ने उन्हें लातेहार जिले के मुर्मु के जंगलों में रिहा कर दिया गया।"
गौरतलब है कि सिंह को उनके छह समर्थकों के साथ गुरुवार शाम उस वक्त संदिग्ध नक्सलियों ने अपहृत कर लिया था जब वह पार्टी की एक बैठक में भाग लेकर लौट रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications