भाजपा के दिल्ली बंद का मिलाजुला असर
पार्टी की दिल्ली इकाई ने बंद को सफल और शांतिपूर्ण बताया है। भाजपा समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने कनॉट प्लेस, करोलबाग, सदर बाजार, चांदनी चौक, तिलक नगर, विकास मार्ग, ग्रेटर कैलाश और जनकपुरी सहित कई स्थानों पर प्रदर्शन किया।
दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश कोहली, वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा, विजय गोयल, मदनलाल खुराना, हर्षवर्धन, जगदीश मुखी, सुभाष आर्य और प्रवीण खंडेलवाल ने प्रदर्शनों में हिस्सा लिया।
कोहली ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "आज के दिल्ली बंद से यह साबित हो गया है कि जनता में मंहगाई को लेकर गुस्सा व्याप्त है। जनता इसके लिए केंद्र और दिल्ली सरकार को जिम्मेदार मानती है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications