ट्रक और सूमो रेलगाड़ी से टकराए, कोई हताहत नहीं
हादसा जिले के हिरहरगंज इलाके की बंघा मानव रहित रेलवे क्रांसिग पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक और सूमो के परखच्चे उड़ गए। इतनी जबरदस्त टक्कर के बावजूद दोनों वाहनों में बैठे लोग मामूली रूप से ही घायल हुए।
जौनपुर राजकीय रेलवे पुलिस(जीआरपी) के चौकी प्रभारी इंद्र देव ने संवाददाताओं को बताया कि रेलवे क्रांसिग पर पहले एक ट्रक अनियंत्रित टाटा सूमो से भिड़ गया फिर दोनों वाराणसी जा रही (0358) दिल्ली-वाराणसी सुपरफास्ट स्पेशल से जा टकराए।
देव ने बताया कि जिस तेज गति जा रही रेलगाड़ी से दोनों वाहन टकराए उससे उनमें बैठे किसी भी व्यक्ति का बचना मुश्किल था, लेकिन ईश्वर की कृपा थी कि हादसे में किसी की जान नहीं गईं।
उन्होंने बताया कि घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। सभी को मामूली चोटें आई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications