आंग सान सू ची ने अपनी सजा के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय में अपील की
समाचार एजेंसी डीपीए के हवाले से खबर दी गई है कि सू ची को गिरफ्तारी की शर्तो को तोड़ने का दोषी पाए जाने के बाद जेल अदालत द्वारा उनकी अवधि बढ़ा दी गई थी।
सैन्य शासन ने 64 वर्षीय सू ची को उनके घर में ही नजरबंद कर दिया था। पिछले 20 सालों में से 14 साल उन्होंने अपने घर में ही बिताए हैं।
सू ची के अधिवक्ता ने कहा कि वे नहीं जानते कि निचली अदालत द्वारा अपील को अस्वीकार कर दिए जाने के बाद उनकी यह अपील स्वीकार की जाएगी अथवा नहीं। सू ची को मूल रूप से 3 साल के कठोर करावास की सजा दी गई थी लेकिन उसे जल्दी ही 18 महीने की नजरबंदी में बदल दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications