रतलाम में फर्जी पुलिस अफसर गिरफ्तार
स्टेशन रोड थाने से शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार अनिल कटियार नाम का व्यक्ति खुद को अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) बताकर ठगी किया करता था। रतलाम में भी कुछ लोगों को उसने इसी तरह ठगा था। एक पीड़ित व्यक्ति फिरोज ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उससे नौकरी दिलाने के नाम पर कटियार ने ठगी की है। फिरोज की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अनिल कटियार को धारा 420 का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications