राष्ट्रपति ने घरेलू हिंसा अधिनियम की निगरानी का आह्वान किया
पाटिल ने कहा, "महिलाओं की सुरक्षा और एक तरह से पूरे परिवार की सुरक्षा की दिशा में महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित घरेलू हिंसा अधिनियम, 2005 का कार्यान्वयन एक महत्वपूर्ण कदम है।"
राष्ट्रपति शुक्रवार को राजधानी में इस अधिनियम के कार्यान्वयन पर आयोजित तृतीय सम्मेलन में बोल रही थीं।
उन्होंने कहा, "हम जानते हैं कि यदि इच्छित लक्ष्य को पाने में इसके प्रभाव का मूल्यांकन नहीं किया गया तो इस कानून का प्रभावी कार्यान्वयन नहीं हो सकता है। इस संदर्भ में कानून के सुगम कामकाज की प्रणाली स्थापित करने के लिए शुरुआती सालों में घरेलू हिंसा अधिनियम की निगरानी और कार्यान्वयन मुश्किल होगा।"
इस अवसर पर विधि मंत्री एम. वीरप्पा मोइली ने कहा कि उनके मंत्रालय ने एक निगरानी योजना बनाने के लिए योजना आयोग से बातचीत की है।
मोइली ने कहा, "घरेलू हिंसा के परिमाण की निगरानी के लिए एक पूर्णकालिक सामाजिक कार्यकर्ताओं की आवश्यकता बहुत महत्वपूर्ण है और हम इस पर गौर करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications