वर्षा से नीलगिरी में 300 करोड़ रुपये का नुकसान
राहत कार्य देखने पहुंचे नीलगिरी से लोकसभा सदस्य और संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ए. राजा ने शुक्रवार को ऊटी में पत्रकारों से कहा, "शुरुआती आकलन के मुताबिक करीब 300 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। शुक्रवार से ऊटी के लिए यातायात शुरू हो गया है और तीन दिन के अंदर पर्यटक पहाड़ी इलाके की यात्रा कर सकते हैं।"
क्षतिग्रस्त मकानों के युद्ध स्तर पर दोबारा निर्माण को सुनिश्चित करते हुए राजा ने कहा कि भविष्य में पहाड़ों की ढलानों और भूकंप की संभावना वाले क्षेत्रों इमारतों के निर्माण की इजाजत नहीं दी जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications