सुखोई में उड़ान भरेंगी राष्ट्रपति: आईएएफ

भारतीय सशस्त्र सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर प्रतिभा पाटिल आईएएफ लड़ाकू विमान में उड़ान भरने वाली पहली महिला बनकर एक इतिहास रचेंगी।

पुणे के लोहेगांव हवाईअड्डे से उड़ान की तैयारी में आईएएफ कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रही थी।

आईएएफ के एयर चीफ मार्शल पी. वी. नाइक का कहना है, "पिछले दो-तीन महीने से यह प्रक्रिया (राष्ट्रपति की स्वास्थ्य जांच) जारी थी। सीएमई (सेंटर फॉर मेडिकल एक्जामिनेशन, आईएएफ) के राष्ट्रपति के चिकित्सकों ने उनकी जांच की थी।"

उड़ान के निर्धारित समय से पहले भी 74 वर्षीय पाटिल का अंतिम स्वास्थ्य परीक्षण होगा।

नाइक ने कहा, "उनके विमान में जाने से पहले एक जांच होगी यदि वह स्वस्थ होंगीं तो ही उड़ान भर सकेंगी।"

ऐसा करके पाटिल अपने पूर्ववर्ती राष्ट्रपति ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के पद चिन्हों पर चलेंगी। अब्दुल कलाम ने भी सुखोई से उड़ान भरी थी।

भारत की पहली महिला राष्ट्रपति होने के साथ पाटिल आईएएफ लड़ाकू विमान की यात्रा करने वाली पहली महिला भी बन जाएंगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+