उत्तर कोरिया ने दी सैन्य कार्रवाई की धमकी
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक कोरिया की सरकारी सेंट्रल न्यूज एजेंसी की ओर से प्रसारित एक विज्ञप्ति में उत्तर कोरियाई सेना ने पीला सागर में इस सप्ताह के प्रारंभ में नौसेना के बीच हुए टकराव के लिए माफी मांगने की दक्षिण कोरिया के सामने मांग रखी है और कहा है कि अपनी स्वघोषित समुद्री सीमा की रक्षा के लिए वह क्रूर सैन्य कार्रवाई करेगा।
ज्ञात हो कि उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया की नौसेनाएं तथाकथित उत्तरी सीमा रेखा के पास इस सप्ताह के प्रारंभ में टकरा गई थीं। सियोल का कहना है कि एक उत्तर कोरिया की एक चौकसी नाव सीमा पार कर गई थी और उसने उसके पोत पर गोलीबारी शुरू कर दी थी, जिसके बाद उसने भी चेतावनी स्वरूप गोलियां दागी। दूसरी ओर प्योंगयांग का कहना है कि दक्षिणी युद्धक पोतों ने ही जल सीमा का उल्लंघन किया था।
दक्षिण कोरियाई सेना के अनुसार इस टकराव में उत्तरी पोत को भारी क्षति हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications