ठंड बढ़ने से कम हो सकते हैं डेंगू के मामले
राज्य के डेंगू मामले के नोडल अधिकारी देबाशीष भट्टाचार्य ने आईएएनएस को बताया, "तापमान में गिरावट की वजह से आने वाले दिनों में हम डेंगू के मामलों में कमी की आशा कर रहे हैं। तापमान में कमी मच्छरों को फैलने से रोक रही है।"
इस बीच राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को डेंगू के 39 नए मामले दर्ज किए जाने के बाद इस बीमारी से प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर 749 तक पहुंच गई है।
दिल्ली में अबतक इस बीमारी से दो लोगों की मौत हो चुकी है जिसमें एक 15 वर्षीय किशोर और नौ साल का एक बच्चा शामिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications