नेपाल में माओवादियों का प्रदर्शन जारी, वार्ता से इंकार

काठमांडू, 13 नवंबर (आईएएनएस)। नेपाल की राजधानी काठमांडू में माओवादियों ने जहां शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी प्र्दशन किया वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री की वार्ता की पेशकश को भी ठुकरा दिया है।

माओवादियों के प्रदर्शन को देखते हुए गठबंधन सरकार ने सिंह दरबार के समीप लगभग 10,000 सुरक्षा बलों को तैनात किया था। इसी इलाके में प्रधानमंत्री कार्यालय और सभी प्रमुख मंत्रालय हैं।

गृहमंत्री भीम रावल ने सिंह दरबार के चारों द्वारों का निरीक्षण किया। उन्होंने माओवादी नेताओं से अपील की कि वे कानून और व्यवस्था का उल्लंघन नहीं करें।

रावल ने सुरक्षा बलों को निर्देश दिया है कि वे प्रदर्शनकारियों पर अधिक बल का प्रयोग नहीं करें। गुरुवार को पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में बड़ी संख्या में लोग घायल हुए थे।

पुलिस का कहना है कि झड़प में 11 प्रदर्शनकारी और पांच पुलिसकर्मी घायल हुए थे, जबकि माओवादियों का कहना है कि झड़प में लगभग 60 लोग घायल हुए, जिसमें तीन पूर्व मंत्री और पूर्व उप प्रधानमंत्री अमिक सेरचन शामिल हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री और माओवादी पार्टी के प्रमुख पुष्प कमल दहाल 'प्रचंड' ने प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व किया था। प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल ने प्रचंड को वार्ता के लिए आमंत्रित किया हालांकि उन्होंने वार्ता से इंकार कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति राम बरन यादव द्वारा बर्खास्त सैन्य प्रमुख को फिर से बहाल किए जाने पर माओवादी प्रदर्शन कर रहे हैं। पूर्व में माओवादी सरकार ने सैन्य प्रमुख को बर्खास्त कर दिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+