सस्ते गेंहू, चावल की बिक्री पर आचार संहिता का असर नहीं
नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि राज्य के प्रमुख शहरों भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में गेंहू और चावल सस्ती दर पर उपलब्ध कराया जा रहा है। गेंहू का दाम जहां 13 रुपये प्रति किलो है वहीं चावल उपभोक्ताओं को 17 रुपये 40 पैसे प्रति किलो की दर से दिया जा रहा है।
प्रदेश में 11 और 14 दिसंबर को होने वाले नगर निकायों के चुनावों की आचार संहिता 11 नवंबर को लागू हो चुकी है। गरीबों के हित में चल रही इस योजना को आचार संहिता के दायरे से बाहर रखा गया है। खाद्यान्न की बिक्री नागरिक आपूर्ति निगम तथा प्रियदर्शिनी सहकारी उपभोक्ता भंडार के जरिए की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications