2013 तक घरेलू कॉल सेंटर का बाजार 6.8 अरब डॉलर का हो जाएगा
वर्तमान में घरेलू कॉल सेंटर का बाजार 1.62 अरब डॉलर का है। आईडीसी का कहना है कि इस क्षेत्र में प्रति वर्ष 33 फीसदी के दर से वृद्धि हो रही है।
आईडीसी ने कहा कि घरेलू कॉल सेंटरों का तेजी से विकास हो रहा है। यह उद्योग जगत में खुद को स्थापित कर रहा है। फिलहाल घरेलू कॉल सेंटर ग्राहक सेवा, शोध, बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा के क्षेत्रों को सेवा दे रही है।
आईडीसी के वरिष्ठ विश्लेषक अर्पण गुप्ता ने कहा, "घरेलू कॉल सेंटर के क्षेत्र में खासकर बैंकिंक, वित्तीय सेवा, बीमा और टेलीकॉम के क्षेत्र में कम समय में ही इसमें विकास हो रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications