बढ़त के साथ बंद हुए शेयर बाजार (लीड-1)
मुंबई, 13 नवंबर (आईएएनएस)। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को देश के शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में 152.80 अंकों और निफ्टी 46.30 अंकों की बढ़त देखी गई।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 152.80 अंकों (0.92 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 16,848.83 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 46.30 अंकों अंकों (0.93 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 4,998.95 पर बंद हुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप सूचकांकों में भी बढ़त दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 1.52 अंकों (0.2 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 6,418.65 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 14.76 अंकों (0.20 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 7,409.70 पर बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications